नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीनी इंटरनेट और प्रौद्योगिकी समूह लाईको ने बुधवार को ली2 सुपरफोन की बिक्री के लिए स्नैपडील के साथ भागीदारी की घोषणा की, जो इसके ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर 15 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
लाईको इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार)अतुल जैन ने बताया, “इस भागीदारी से उपभोक्ताओं के लिए ली2 अधिक आसानी से उपलब्ध होगा।”
ली2 की कीमत 11,999 रुपये है और यह 16 मेगापिक्सल पिछला कैमरा और 8 मेगापिक्सल अगला कैमरा के साथ आता है। इसमें पीडीएएफ (फेज डिटेक्सन ऑटो फोकस) फीचर के साथ आता है जो तस्वीर खींचने वक्त तेजी से फोकस करने में मदद करता है।
स्नैपडील के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (व्यापार) विशाल चड्ढा ने बताया, “हम लाईको के साथ भागीदारी को मजबूत कर काफी खुश हैं। इससे इस प्रसिद्ध ब्रांड का हमारे मार्केटप्लेस के माध्यम से 6,000 गांवों और शहरों तक विस्तार होगा।”
dharmpath.com dharmpath