मैक्लारेन-होंडा के साथ विश्व चैम्पियन बनना चाहता हूं : अलोंसो

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फॉर्मूला-1 चालक फर्नादो अलोंसो ने अपनी घोषणा में कहा है कि उनका एकमात्र लक्ष्य मैक्लारेन-होंडा के साथ विश्व चैम्पियन बनना है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अलोंसो ने मैक्लारेन-होंडा के मुख्यालय में यह घोषणा की।

अलोंसो ने कहा, “मैं इस परियोजना में विश्वास रखता हूं। मैं प्रतिबद्ध हूं और मैक्लारेन-होंडा के साथ विश्व चैम्पियन बनना चाहता हूं। यहीं मेरा लक्ष्य है।”

हाल ही में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि फॉर्मूला-1 टीम मर्सिडीज, टीम में लेविस हेमिल्टन के साथी चालक के तौर पर अलोंसो के साथ करार के बारे में सोच रही है।

अपने करियर से संन्यास वाले नीको रोसबर्ग के स्थान पर अलोंसो को टीम में शामिल किए जाने के बारे में सोचा जा रहा था।

फॉर्मूला-1 के 35 वर्षीय चालक ने रेनॉल्ट फॉर्मूला -1 टीम के साथ 2005 और 2007 में विश्व चैम्पियन का खिताब जीता था। मैक्लारेन के साथ उनका करार 2017 तक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493