मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सेवानिवृत्त अपर संचालक जनसंपर्क श्री राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक

ss_ch4मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कवि-लेखक और जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अपर संचालक श्री राजेन्द्र जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जोशी की सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने शासकीय संचार तंत्र में नवाचारी कार्यप्रणाली स्थापित करने और जनसंपर्क के कार्य में व्यावसायिक दक्षता लाने में उल्लेखनीय कार्य किया। श्री जोशी हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।

श्री चौहान ने दिवगंत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493