‘बाहुबली 2’ में ज्यादा खूंखार है भल्लाल देव

मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ में राजा भल्लाल देव की भूमिका में दिखे राणा डग्गूबाती ने कल अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस मौके पर ‘बाहुबली 2 : द कॉन्क्लूजन’ में अपने खूंखार लुक वाला पोस्टर जारी किया।

इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली भी मौजूद थे। ‘बाहुबली 2’ में खलनायक की भूमिका निभा रहे राना डग्गूबाती इस नए पोस्टर में पहले से ज्यादा क्रूर नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में उनके चेहरे पर क्रोध, पीछे से बंधे हुए लंबे बाल और उनका गदा उनके लुक को आक्रामक बना रहा है।

राना डग्गूबाती को इस शरीर को पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है, क्योंकि फिल्म में उनका बाहुबली के समान ही भूमिका है। उनका यह रूप बताता है कि उन्होंने अपने किरदार भल्लाल देव के साथ बराबरी का न्याय किया है।

‘बाहुबली 2 : द कॉन्क्लूजन’ पिछले साल आई ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ का दूसरा हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493