आमिर, साक्षी के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण था : फातिमा

मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि ‘दंगल’ फिल्म में आमिर खान और साक्षी तंवर जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण था।

फातिमा ने कहा, “मुझे कैमरे के सामने आने में काफी घबराहट महसूस हो रही थी। बाल कलाकार के रूप में निभाए किरदारों के बारे में मुझे ज्यादा चीजें याद नहीं हैं।”

‘चाची 420’ में कमल हासन की बेटी के किरदार में नजर आने वाली फातिमा ने कहा, “मैं काफी लंबे समय बाद कैमरे के सामने आई थी। आमिर, साक्षी जैसे कलाकारों के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण था। आमिर काफी बेहतरीन कलाकार हैं और इस कारण मैं थोड़ा डरी हुई थी।”

‘दंगल’ फिल्म में फातिमा को महावीर सिंह फोगट की बेटी गीता फोगट के रूप में देखा जाएगा। इस फिल्म में महावीर का किरदार आमिर निभा रहे हैं।

फातिमा ने कहा ‘चाची 420’ के बाद फिल्मों में उनकी रुचि खत्म हो गई थी, लेकिन कुछ साल बाद उन्हें लगा कि इसे जारी रखना चाहिए।

आमिर अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ इस माह 23 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493