संयुक्त राष्ट्र के 3 शीर्ष पदों पर महिलाएं (लीड-1)

संयुक्त राष्ट्र, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्वाचित संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक निकाय में लैंगिक समानता और भौगोलिक विविधता को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की तीन महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र में शीर्ष पदों पर चयनित किया है।

संयुक्त राष्ट्र, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्वाचित संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक निकाय में लैंगिक समानता और भौगोलिक विविधता को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की तीन महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र में शीर्ष पदों पर चयनित किया है।

अपनी पहली कर्मियों की नियुक्ति में उन्होंेने नाइजीरिया की पर्यावरण मंत्री अमीना जे. मोहम्मद को उप महासचिव के पद पर चयनित किया है।

ब्राजील की मारिया लुइजा रिबेरो विओटी को कैबिनेट प्रमुख और दक्षिण कोरिया की क्यूंग-वा कांग को अपने लिए बतौर विशेष सलाहकार के एक नए पद पर नियुक्त करने जा रहे हैं।

गुटेरेस ने सोमवार को नौवें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में शपथ लेने के बाद संवाददाताओं को बताया था कि लैंगिक समानता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उनकी प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति इस वैश्विक निकाय में करना है।

गुरुवार को उन्होंेने कहा, “मैं दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से तीन बेहद सक्षम महिलाओं के प्रयासों पर भरोसा करने के लिए खुश हूं।”

उन्होंेने आगे कहा कि ये नियुक्तियां उनकी टीम की नींव हैं, जिसका निर्माण वह लैंगिक समानता और भौगोलिक विविधता पर अपने वादे को पूरा करने के लिए जारी रखेंगे।

इससे पहले मजबूत महिला उम्मीदवारों के होने के बावजूद महासचिव के पद पर किसी महिला को निर्वाचित करने का प्रयास असफल रहा था, जिसके बाद अब इन तीनों महिलाओं को शीर्ष पदों पर नियुक्त किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में सभी स्तरों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद कम है। 79 में से सिर्फ 17 अंडर-सेक्रेटरी-जनरल महिलाएं हैं।

मोहम्मद पर्यावरण मंत्री के रूप में नाइजीरिया लौटने से पहले 2015 के बाद विकास योजना को लेकर निर्वतमान महासचिव बान की-मून की विशेष सलाहकार रह चुकी है।

राजनयिक रह चुकीं विओटी फिलहाल जर्मनी में ब्राजील की राजदूत हैं। इससे पहले वह संयुक्त राष्ट्र में अपने देश की ओर से स्थायी प्रतिनिधि रह चुकी हैं।

टीवी पत्रकार कांग अमेरिका में सहायक महासचिव और उप आपातकालीन राहत समन्वयक के रूप में काम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493