महिला हॉकी : यू-18 एशिया कप में भारत की विजयी शुरुआत

बैंकॉक (थाईवलैंड), 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की है।

बैंकॉक (थाईवलैंड), 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की है।

भारत ने अपने पहले मैच में शुक्रवार को संगीता कुमारी की हैट्रिक की बदौलत चीनी ताइपे को 4-0 से करारी मात दी।

संगीता के अलावा लीलावथी जया ने भी एक गोल किया।

भारत ने शानदार शुरुआत की और जया ने दूसरे मिनट में भी भारत को एक गोल से आगे कर दिया। इस गोल के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने चीनी ताइपे की खिलाड़ियों पर दबाव बना लिया और लगातार उन पर हमले करती रहीं।

पहले हाफ की समाप्ति के बाद भारत के पास 1-0 की बढ़त थी।

दूसरे हाफ में 37वें मिनट में संगीता ने शानदार गोल करते हुए अपना खाता खोला और टीम के लिए दूसरा गोल दागा। इसके आठ मिनट बाद ही उन्होंने अपना दूसरा गोल किया।

यहां से भारतीय टीम की जीत लगभग तय लग रही थी। विपक्षी टीम का खेल भारतीय खेमे को टक्कर नहीं दे पा रहा था। 65वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे गोल में तब्दील कर संगीता ने अपनी हैट्रिक पूरी की।

मैच के बाद टीम के कोच बलजीत सिंह ने कहा, “टूर्नामेंट की शुरुआत में यह टीम का शानदार प्रदर्शन था। टीम जिस तरह से खेली उसको देखकर काफी संतुष्टि हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493