रामगोपाल वर्मा ने नई फिल्म ‘शशिकला’ का किया ऐलान

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने ‘शशिकला’ नाम की अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम और विषय से मालूम पड़ता है कि यह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहेली वी.के. शशिकला के जीवन से मिलती-जुलती कहानी पर आधारित होगी, लेकिन, फिल्मकार का कहना है कि यह फिल्म काल्पनिक कहानी पर बनेगी।

वर्मा ने गुरुवार रात को फिल्म के नाम की घोषणा की।

उन्होंेने ट्वीट किया, “‘शशिकला’ नाम की नई फिल्म का बस अभी पंजीकरण कराया है। यह यह एक राजनेता के प्रिय करीबी मित्र की कहानी है जो पूरी तरह काल्पनिक है।”

रामगोपाल वर्मा (54) ने कहा कि उनके मन में जयललिता के प्रति अपार सम्मान है। पूर्व मुख्यमंत्री का पांच दिसंबर को निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि वह शशिकला का थोड़ा और ज्यादा सम्मान करते हैं। वर्मा का मानना है कि जयललिता किसी और की अपेक्षा शशिकला का ज्यादा सम्मान करती थीं।

फिलहाल वह ‘सरकार’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म के फिल्मांकन में व्यस्त हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, यामी गौतम और मनोज बाजपेयी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493