रूस-जापान क्षेत्रीय विवाद जल्द हल होने वाला नहीं : पुतिन

टोक्यो, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस और जापान के बीच द्वीपों का मसला जल्द हल नहीं हो सकता।

टोक्यो, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस और जापान के बीच द्वीपों का मसला जल्द हल नहीं हो सकता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान की दो दिवसीय यात्रा पर आए पुतिन ने यह टिप्पणी जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ एक बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में की।

इस मौके पर आबे ने कहा कि युद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर करने से जापान और रूस को रोकने वाले मुद्दों को हल करने की दिशा का रास्ता मुश्किल है।

उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के 70 साल बाद भी रूस और जापान ने प्रशांत क्षेत्र में चार से अधिक छोटे द्वीपों पर विवाद के कारण अब तक शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जो जापान में उत्तरी प्रदेश और रूस में दक्षिणी कुर्लिस से जाने जाते हैं।

इस बीच हालांकि जापान और रूस शुक्रवार को चार प्रशांत द्वीप समूहों पर संयुक्त आर्थिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श शुरू करने की सहमति पर पहुंच गए हैं, जिन्हें रूस द्वारा प्रबंधित किया जाता है, लेकिन जापान इन पर अपना दावा करता है।

बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने एक विशेष ढांचे के तहत संयुक्त गतिविधियों के आयोजन पर सहमति व्यक्त की है और यह दोनों देशों के बीच युद्ध के बाद शांति संधि तक पहुंचने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में होगा। हालांकि यहां चार प्रशांत द्वीपों की संप्रभुता के बारे में कोई भी स्पष्ट प्रगति नहीं दिखी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493