लंदन, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप बैंड कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन का कहना है कि वह खुद को एक अच्छा पति नहीं मानते और उन्हें लगता है कि कोई भी लड़की उनसे शादी करेगी।
क्रिस मार्टिन ने इस साल जुलाई में अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो से तलाक हुआ है। दोनों की शादी को लगभग 10 साल हो गए थे।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, मार्टिन को लगता है कि दोबारा शादी करने की उनकी उम्मीद कम ही है।
मार्टिने ने गुरुवार को एक रेडियो चैनल को दिए साक्षात्कार में मजाकिया लहजे में कहा, “मुझसे कोई भी शादी नहीं करना चाहता। मैं एक बार में एक ही शख्स को बेवकूफ बना सकता हूं।”
dharmpath.com dharmpath