सोफी टर्नर के दीवाने हैं जोनास

लॉस एंजेलिस, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक जो जोनास अपनी प्रेमिका सोफी टर्नर के दीवाने हैं, क्योंकि जब भी वे दोनों डेट पर जाते हैं तब सोफी ही पूरा खर्च उठाती हैं।

लॉस एंजेलिस, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक जो जोनास अपनी प्रेमिका सोफी टर्नर के दीवाने हैं, क्योंकि जब भी वे दोनों डेट पर जाते हैं तब सोफी ही पूरा खर्च उठाती हैं।

पेजसिक्स डॉट कॉम के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि जोनास ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री के साथ पिछले एक महीने से डेटिंग कर रहे हैं और वह उनके प्यार में इसलिए पागल हैं, क्योंकि वह अपना पैसा खर्च करती हैं और डेट्स पर खर्च करने के लिए उनसे नहीं कहतीं।

सूत्र ने कहा, “वह उनसे इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि वह हर बार उन्हें खर्च करने के लिए नहीं कहतीं, जबकि उनसे अब तक मिलने वाली अन्य लड़कियों के साथ ऐसा नहीं था। जब भी वह सोफी से मिलने के लिए आने को कहते हैं, वह अपना खर्च खुद उठाती हैं। जोनास की ओर से हवाई यात्राओं का खर्च वहन करने के प्रस्ताव पर भी वह अपना खर्च खुद उठाती हैं।”

सूत्र ने कहा, “इसके अलावा उन्हें लगता है कि वह बेहद स्मार्ट और सेक्सी हैं। वह अपने दोस्तों से अक्सर कहते हैं कि उनमें कुछ खास बात है, जिसे उन्होंने उनसे मिलने के बाद जाना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493