थाईलैंड के मंत्रिमंडल में फेरबदल

बैंकॉक, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का ऐलान किया है।

साल 2014 के बाद सरकार में यह चौथा बदलाव है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रयुत ने 2014 में तख्तापलट के बाद सत्ता संभाली थी। वह पूर्व सैन्य प्रमुख हैं।

प्रयुत ने शुक्रवार को 12 मंत्रियों और उपमंत्रियों को नियुक्त किया। शीर्ष स्तरीय बदलाव में देश के न्याय, शिक्षा एवं उद्योग मंत्रियों का परिवर्तन शामिल है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल को गुरुवार को मंजूरी दे दी गई थी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493