अमेरिका-चीन संबंध टूटा तो सबके लिए बुरा होगा : ओबामा

ओबामा ने साल के आखिरी संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अमेरिका और चीन के संबंध महत्वपूर्ण हैं..अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन की भूमिका बढ़ रही है, संभवत: कोई भी अन्य द्विपक्षीय संबंध अधिक महत्वपूर्ण नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “इसकी भी संभावना है कि यदि यह सबंध टूट गया तो सभी के लिए बुरा होगा।”

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस महीने की शुरुआत में ताइवान की नेता ताइ-इंग-वेन ने फोन किया था। ट्रंप और ताइ-इंग-वेन की इस टेलीफोन वार्ता के बाद, व्हाइट हाउस ने कई बार ‘एक चीन’ नीति पर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493