‘काटरु वेलियिदई’ की शूटिंग बेलग्रेड में कर रहे मणिरत्नम

चेन्नई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘काटरु वेलियिदई’ के कुछ हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके फिल्म निर्माता मणिरत्नम वर्तमान में बेलग्रेड के दशनीय स्थानों पर फिल्म के रोमांटिक गीत की शूटिग कर रहे हैं।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “उन्होंने बेलग्रेड में इस सप्ताह की शुरुआत से शूटिंग शुरू कर दी है। वे बर्फ से ढके पहाड़ों की पृष्ठभूमि में रोमांटिक गीत फिल्मा रहे हैं।”

गीत पर काम कर रही कोरियोग्राफर वृंदा ने ट्विटर पर बेलग्रेड से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

कार्थी और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म की शूटिंग ऊटी और कश्मीर सहित कई स्थानों पर हुई।

इसमें कार्थी अमेरिका से लौटे पायलट की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि अदिति चिकित्सक के रूप में नजर आएंगी।

‘काटरु वेलियिदई’ में श्रद्धा श्रीनाथ, आरजे बालाजी और दिल्ली गणेश जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

ए.आर. रहमान फिल्म की धुनों पर काम कर रहे हैं। यह मार्च 2017 को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493