तुर्की में कार बम विस्फोट, 13 की मौत (लीड-1)

अंकारा, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की में सैनिकों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर काम बम विस्फोट किया गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विस्फोट मध्य तुर्की के कायसेरी शहर में शनिवार तड़के एरकियेस यूनिवर्सिटी के पास हुआ।

जैसे ही बस एक कार से पास से गुजरी, उसमें विस्फोट हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि यह कार विस्फोटकों से भरी हुई थी।

तुर्की के उपप्रधानमंत्री वेयसी कायनाक ने कहा कि यह काम बम विस्फोट था और इसने सैनिकों को ले जा रहे बस को निशाना बनाया।

तुर्की के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस हमले में कुछ आम नागरिक भी घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493