“दंगल’ किसी कलाकार को ध्यान में रख कर नहीं लिखी गई थी’

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। आमिर खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘दंगल’ का निर्देशन करने वाले नितेश तिवारी का कहना है कि फिल्म की पटकथा किसी कलाकार को ध्यान में रखकर नहीं लिखी गई थी, बल्कि वह कभी किसी कलाकार को ध्यान में रखकर कोई पटकथा नहीं लिखते।

तिवारी ने एक सामूहिक साक्षात्कार में संवाददाताओं से कहा, “जब हमने इस फिल्म के लिए लिखना शुरू किया था तो कोई भी कलाकार ध्यान में नहीं था। किसी कलाकार को ध्यान में रखकर फिल्म की कहानी लिखने का कोई मतलब नहीं बनता, क्योंकि जब आप ऐसा करते हैं तो आप कलाकार से इस कदर प्रभावित हो जाते हैं कि उनकी ताकत व कमजोरियों के अनुसार पटकथा लिखने लगते हैं।”

उन्होंने कहा कि फिल्म की पटकथा पूरी करने के बाद महावीर सिंह फोगट की भूमिका के लिए जिस कलाकार का नाम उनके दिमाग में सबसे पहले आया वह आमिर खान ही हैं।

उन्होंने कहा, “पटकथा पूरी करने के बाद मैं रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के पास गया। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं किसके साथ फिल्म करना चाहूंगा। मैंने ज्यादा समय न लेते हुए आमिर खान को इसके लिए चुना। मुझे नहीं लगता कि इसमें असहमति का कोई कारण था।”

‘दंगल’ भारतीय खेल पर आधारित एक फिल्म है। इसमें आमिर खान महावीर सिंह फोगट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493