ट्विटर पर अमिताभ के फॉलोअर्स की संख्या 2.4 करोड़ के पार

मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले हिन्दी सिने जगत के कलाकार महानायक अमिताभ बच्चन के फॉलोअर प्रशंसकों की संख्या इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 2.4 करोड़ के पार पहुंच गई है।

अमिताभ (74) ने ‘शोले’, ‘दीवार’ ‘ब्लैक’ और ‘पीकू’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में वह शाहरुख खान (2.26 करोड़), सलमान खान (2.07 करोड़), आमिर खान (1.93 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (1.58 करोड़) और दीपिका पादुकोण (1.68 करोड़) जैसे कलाकारों से आगे हैं।

इस मामले में अमिताभ सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं, जिनके ट्विटर पर 2.56 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या से उत्साहित अमिताभ ने शुक्रवार रात अपनी खुशी का इजहार किया।

उन्होंने पीले रंग का स्वेटर पहने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “ट्विटर पर 2.4 करोड़! बडुम्बा”।

अमिताभ फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म ‘सरकार-3’ में नजर आएंगे।

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी और यामी गौतम भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493