‘वीआईपी 2’ के लिए धनुष को रजनीकांत का आशीर्वाद

चेन्नई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने अपने दामाद और अभिनेता धनुष को आगामी फिल्म ‘वीआईपी 2’ के लिए आशीर्वाद दिया। फिल्म की शूटिंग गुरुवार से शुरू हुई।

धनुष की शादी रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से हुई है। ‘वीआईपी 2’ उनकी दूसरी बेटी सौंदर्या द्वारा निर्देशित है।

रजनीकांत ने फिल्म के पहले दिन की शूटिंग की शोभा बढ़ाई।

धनुष ने ट्विटर पर लिखा, “इससे ज्यादा और क्या कहा जा सकता है। धन्यवाद थलाइवा। आपके आशीर्वाद के साथ। ‘वीआईपी 2’ आज से शुरू। रघुवरन की वापसी।”

धनुष ने फिल्म की शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें भी साझा की, जिसमें रजनीकांत क्लैपरबोर्ड पकड़े और आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

रजनीकांत ने ट्विटर पर लिखा, “‘वीआईपी 2’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं !”

अभिनेत्री अमाला पॉल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा, “उन्मादपूर्ण दिन। थलाइवा के आशीर्वाद के साथ ‘वीआईपी’ की शुरुआत। इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहा जा सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493