करण ने बिपाशा के लिए लिखा रोमांटिक गीत

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री बिपाशा बसु के लिए एक रोमांटिक गीत लिखा है। इसका शीर्षक ‘राइट एज रेन’ है।

अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ इस साल 30 अप्रैल को परिणय सूत्र में बंधे करण ने उनके लिए एक गीत लिखा है कि वह उन्हें कैसा मानती हैं।

करण ने बताया, “मैंने बिपाशा के लिए ‘राइट एज रेन’ लिखा। यह गाना हमारे प्यार के बारे में है।”

करण रोजाना संगीत का अभ्यास कर रहे हैं और वह रॉक संगीत बनाने के लिए ब्रिटिश बैंड डायनासौर के साथ सहयोग करेंगे।

‘अलोन’ स्टार आगामी फिल्म ‘3 देव’ में नजर आएंगे। इसमें टिस्का चोपड़ा और केके प्रमुख भूमिका में हैं। इसमें पत्नी अत्यधिक धार्मिक है, जबकि पति नहीं है।

फिल्म में केके मेनन, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। वह इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493