क्रिश प्राट के पास 12 साल की उम्र में थी बंदूक

लॉस एंजेलिस, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता क्रिस प्राट को 12 वर्ष की उम्र में बंदूक मिल गई थी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, प्राट ने बताया, “यह बंदूक चचेरे भाई ने मेरे माता-पिता की मंजूरी के बाद मेरे लिए खरीदी थी। इसके लिए मैंने भुगतान किया था।”

क्रिस ने पड़ोस में जो पहला खिलौना खरीदा था, वह हवा में फायरिंग करने वाली राइफल थी।

उन्होंने कहा, “मुझे बीबी बंदूक बहुत पसंद थी और मैंने उसे 10,000 बार चलाया होगा। वह मेरा पहला खिलौना था।”

क्रिस ने 14 साल की उम्र में स्ट्रिपर का काम किया था और इसके लिए उसने 40 डॉलर वसूले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493