नडाल की कोचिंग टीम में शामिल हुए कार्लोस मोया

मेड्रिड, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कार्लोस मोया स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल की कोचिंग टीम में शामिल हो गए हैं।

इस टीम में कार्लोस के अलावा टोनी नडाल और फ्रांसिस रोइग शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राफेल ने अपने एक बयान में कहा कि वह इस बात की घोषणा कर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं कि उनके हमवतन कार्लोस उनकी कोचिंग टीम में शामिल हो गए हैं।

राफेल ने कहा, “कार्लोस जैसे दिग्गज का शामिल होना बेहद महत्वपूर्ण हैं। वह न केवल एक अच्छे दोस्त हैं, बल्कि मेरे करियर में बेहद खास भी रहे हैं।”

स्पेनिश खिलाड़ी ने इस बात की ओर इशारा किया कि अब प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में कार्लोस उनके साथ रहेंगे।

कार्लोस ने कहा कि उन्हें टोनी नडाल की ओर से फोन आया था, जब वह अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग प्रतियोगिता (आईपीटीएल) में थे।

उन्होंने कहा कि राफेल की मदद करना उनके लिए बेहद खास बात है और आशा है कि टोनी, फ्रांसिस तथा अन्य के साथ उनकी अच्छी साझेदारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493