‘दंगल’ के बाद कुश्ती की प्रशंसक बन गईं फातिमा

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ में कुश्ती चैंपियन स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने बताया कि अब उन्हें कुश्ती पसंद आने लगी है और वह इसे बहुत अच्छा समझती हैं।

फातिमा ने यहां आईएएनएस से कहा, “मैं हमेशा से फिल्में पसंद करती थी और किसी खेल में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी। मेरा पसंदीदा खेल मेरे दोस्त थे। हालांकि, ‘दंगल’ के बाद मैं कुश्ती की प्रशंसक बन गई हूं। दर्शकों की तरह मैं किनारे वाली सीट पर बैठ कर खेल देखती हूं।”

उन्होंने कहा, “अब मैं कोई भी कुश्ती का मैच देखते हुए इसका आनंद लेती हूं।”

अभिनेत्री को फिल्म में गीता की भूमिका के लिए आठ महीने का प्रशिक्षण लेना पड़ा था।

फिल्म में अपने पसंदीदा भूमिका के बारे में फातिमा ने कहा, “इसमें एक दृश्य है, जिसमें बबीता, गीता के मैच जीतने का जश्न मनाती हैं। मुझे पता है कि वे प्रतिक्रियाएं और भावनाएं वास्तविक थीं।”

नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493