अशोक पंडित की नोटबंदी आधारित लघु फिल्म की शूटिंग शुरू

मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने नोटबंदी पर आधारित अपनी लघु फिल्म ‘नोट डाउन’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

पंडित ने सोमवार सुबह ट्विटर पर यह घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “नोटबंदी पर मेरी लघु फिल्म ‘नोट डाउन’ की शूटिंग शुरू हो गई है।”

प्रधानमंत्री ने देश में काले धन पर अंकुश लगाने का हवाला देते हुए आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी।

इस लघु फिल्म के बारे में अभी अधिक खुलासा नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493