‘जॉली एलएलबी-2’ में भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं अक्षय कुमार

मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ का ट्रेलर जारी किया। फिल्म में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते एक वकील की भूमिका निभाई है।

यह एक कॉमेडी फिल्म है और इसमें अक्षय अपनी दिलचस्प कॉमेडी के साथ भ्रष्टाचार से लड़ते नजर आएंगे।

‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी को वकील की भूमिका में देखा गया था।

सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय के साथ हुमा कुरैशी और अनु कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। पहली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ में न्यायाधीश के किरदार में नजर आ चुके अभिनेता सौरभ शुक्ला को इस फिल्म में भी न्यायाधीश के किरदार में देखा जाएगा।

सौरभ को ‘जॉली एलएलबी’ में न्यायाधीश के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। ‘जॉली एलएलबी’ को 2013 में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493