तापसी की अगली तेलुगू फिल्म में संगीत देंगे रॉन

चेन्नई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिल हॉरर फिल्म ‘माया’ को अपने संगीत से सजाने वाले रॉन योहान अभिनेत्री तापसी पन्नू की अगली तमिल फिल्म में भी अपना संगीत देंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है लेकिन यह भी हॉरर फिल्म होगी।

फिल्म निर्देशक माही राघव ने आईएएनएस को बताया, “संगीत किसी भी हॉरर फिल्म के लगभग 60-70 प्रतिशत हिस्से में योगदान देता है और यह मेरी फिल्म पर भी लागू होता है। मुझे माया में रॉन का काम काफी अच्छा लगा था और जिस तरह उन्होंने अपने संगीत से इतना कुछ प्रस्तुत किया वह अद्भुत है।”

इस हॉरर-कॉमेडी की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है।

इस फिल्म में दिग्गज हास्य अभिनेता श्रीनिवास रेड्डी, वेनेला किशोर, जयप्रकाश रेड्डी और शाकालाका शंकर हैं।

उन्होंने बताया, “इस फिल्म वास्तव में डरावने ढंग से कॉमेडी को पेश किया जाएगा। आमतौर पर मनुष्य भूत से डरते हैं, लेकिन क्या होगा जब इसका उलटा हो। इसमें प्रमुख पात्रों की खामियां ही उनकी ताकत बनेंगी और यही चीज हमारी फिल्म को अन्य हॉरर फिल्मों से अलग बनाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493