‘बाजीराव मस्तानी’ ने मेरा जीवन बदल दिया : रणवीर सिंह

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक प्रेम कहानी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मराठा पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि इस फिल्म ने उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।

18 दिसंबर को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की रिलीज को एक साल हो गया।

रणवीर ने ट्वीटर के जरिए अपना प्यार साझा किया। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में थीं।

रणवीर ने ट्वीट कर कहा, “इस किरदार ने हमेशा के लिए मेरा जीवन बदल दिया। संजय सर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और ‘बाजीराव मस्तानी’ की टीम को धन्यवाद।”

प्रियंका और दीपिका ने भी ट्वीटर पर फिल्म के बारे में विचार साझा किए।

फिल्म में मस्तानी की भूमिका निभाने वाली दीपिका ने कहा, “इस यादगार व चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद। संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सहित सबका धन्यवाद।”

प्रियंका ने भी फिल्म में काशीबाई की भूमिका को यादगार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “काशीबाई की यादगार भूमिका के लिए संजय सर, रणवीर सिंह और दीपिका को धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493