स्पेनिश लीग : दूसरे स्थान पर पहुंचा बार्सिलोना

बार्सिलोना, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। उरुग्वे के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के दो गोलों की बदौलत स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने रविवार देर रात खेले गए स्पेनिश लीग ‘ला लीगा’ के 16वें दौर के मैच में इस्पेनॉल पर 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू दर्शकों के बीच कैम्प नोऊ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत हासिल करने के साथ बार्सिलोना ने लीग सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है।

सुआरेज ने मुकाबले के पहले हाफ के 18वें मिनट में गोल दागकर बार्सिलोना का खाता खोला। पहले हाफ की समाप्ति तक बार्सिलोना ने इस्पेनॉल पर 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

इसके बाद दूसरे हाफ में 67वें मिनट में सुआरेज ने दूसरा गोल दागा। इसके एक मिनट बाद लियोनेल मेसी की मदद से जोर्डी एल्बा (68वें मिनट) ने एक मिनट बाद ही टीम का तीसरा गोल दाग दिया। मेसी की ओर से 90वें मिनट में किए गए चौथे गोल से बार्सिलोना ने मुकाबले में जीत हासिल की।

इस मैच में इस्पेनॉल के लिए डिएगो लोपेज रोड्रिगुएज ने 79वें मिनट में एकमात्र गोल कर सके।

लीग सूची में अब बार्सिलोना, रियल मेड्रिड (37 अंक) से तीन अंक पीछे दूसरे स्थान पर आ गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493