डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुने गए

सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप को 304 इलेक्टोरल वोट मिले जबकि हिलेरी क्लिंटन को 224 वोट मिले। छह मतदाताओं ने अन्य उम्मीदवारों को वोट दिए।

ट्रंप लोकप्रिय वोटों के मामले में हिलेरी से दो प्रतिशतांक से अधिक अंक पीछे रह गए थे।

कांग्रेस के संयुक्त सत्र में इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजों को छह जनवरी को आधिकारिक रूप से सत्यापित किया जाएगा।

ट्रंप ने जारी बयान में कहा, “यह चुनाव उस आंदोलन का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें लाखों मेहनती पुरूष और महिलाएं उनके पीछे थे। हम इस ऐतिहासिक कदम से देश के भावी भविष्य को साकार कर सकते हैं। मैं हमारे देश को एकजुट करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा और सभी अमेरिकी लोगों का राष्ट्रपति बनूंगा। हम सभी एक साथ मिलकर अमेरिका को एक बार फिर से महान बनाएंगे।”

ट्रंप ने एक बार फिर अपनी जीत को ऐतिहासिक जीत बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493