पर्दे पर खलनायक बन हो जाऊंगा और भरोसेमंद : राहुल भट्ट

मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट के बेटे फिटनेस ट्रेनर राहुल भट्ट का कहना है कि पर्दे पर वह खलनायक के रूप में और भरोसेमंद हो जाएंगे।

मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट के बेटे फिटनेस ट्रेनर राहुल भट्ट का कहना है कि पर्दे पर वह खलनायक के रूप में और भरोसेमंद हो जाएंगे।

राहुल ने आईएएनएस से कहा, “पर्दे पर मैं खलनायक के रूप में भरोसेमंद हो जाऊंगा। शायद मुझे यह पता न हो कि मैं वास्तव में किसमें अच्छा हूं।”

राहुल ने आमिर खान को आगामी फिल्म ‘दंगल’ के लिए प्रशिक्षित किया है। उन्होंने कहा कि उनमें फिटनेस को लेकर काफी जुनून है।

उन्होंने कहा, “मैं स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर साकांक्ष हूं और जहां तक आपकी पहली फिल्म की बात है, आप पहले खुद को चुनते हैं।”

राहुल ने फिल्म ‘दंगल’ में महावीर सिंह फोगाट की भूमिका के लिए आमिर का वजन बढ़ाने और घटाने में मदद की। इसके लिए उन्होंने 97 किलो वजन बढ़ाया और 20 किलो वजन कम किया।

हालांकि, राहुल ने बताया कि अभी उन्हें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, “फिलहाल, अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन मैं सभी चीजों के लिए तैयार हूं। जब भी ऐसा कुछ होता है तो आप तैयारी नहीं कर सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493