गोमेज, स्विफ्ट की दोस्ती खत्म

लॉस एंजेलिस, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज ने पुनर्वासन केंद्र से लौटने के बाद गायिका टेलर स्विफ्ट के साथ दोस्ती खत्म कर ली है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने सलाहकारों की सलाह पर स्विफ्ट से दूर रहने का फैसला किया।

वेबसाइट ‘राडारऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे अर्से से गहरी दोस्ती थी, जो गोमेज के पुनर्वासन केंद्र से बाहर आने के बाद दुश्मनी में बदल गई।

एक सूत्र ने कहा, “पुनर्वासन केंद्र से बाहर आने के बाद सेलेना अपने जीवन पर बुरा प्रभाव डालने वाली सभी चीजों से दूर हो रही हैं, जिसमें निश्चित तौर पर टेलर भी शामिल हैं।”

सूत्र के अनुसार, स्विफ्ट हमेशा से गोमेज पर हावी रही हैं और उनकी दोस्ती गोमेज के लिए घातक है। ‘हैंड्स टू मायसेल्फ ‘ की गायिका के आसपास अब ‘साकरात्मक माहौल’ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493