दलाई लामा को दोबारा आने नहीं देंगे : मंगोलिया

उलनबटोर, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की मेहमाननवाजी करने के लिए चीनी कोप झेलने के बाद मंगोलिया ने कहा है कि वह तिब्बती धर्म गुरु को दोबारा देश का दौरा करने की इजाजत नहीं देगा।

एक मंगोलियाई समाचार पत्र के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि मंगोलिया के विदेश मंत्री त्सेंद मुंख-ओर्गिल ने दलाई लामा को धार्मिक उद्देश्य के लिए भी देश के दौरे की इजाजत नहीं देने की बात कही है।

मंगोलिया ने यह प्रतिक्रिया मंगलवार को जाहिर की।

चीन की कड़ी आपत्ति के बावजूद गत माह दलाई लामा ने मंगोलिया का दौरा किया था और वहां के बौद्ध पुजारियों से मुलाकात की थी। चीन दलाई लामा पर तिब्बत में अलगाववादी गतिविधियां चलाने का आरोप लगाता रहा है।

गत सप्ताह मंगोलिया ने कहा कि चीन ने एक प्रमुख सीमा चौकी बंद कर दी है जिससे ट्रकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। चीनी कदम को ‘जैसे को तैसे’ के रूप में देखा गया था।

मंगोलियाई ट्रकों पर चीन द्वारा उच्च यातायात शुल्क लगाए जाने से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए मंगोलिया ने भारत से मदद मांगी थी।

साल 1959 में तिब्बत से निकलने के बाद से दलाई लामा भारत में रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493