आगामी शो ‘गुलाम’ में अतिथि भूमिका में दिखेंगे इंद्रनील सेनगुप्ता

मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन कलाकार इंद्रनील सेनगुप्ता को आगामी शो ‘गुलाम’ में अतिथि भूमिका में देखा जाएगा।

इंद्रनील ने अपने एक बयान में कहा, “सौरभ तिवारी के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं। मैंने उनके लिए एक बार ‘लुक टेस्ट’ दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से यह शो हो नहीं पाया।”

इस बार जब सौरभ की ओर से अतिथि भूमिका के लिए इंद्रनील को फोन आया, तो वह मना नहीं कर पाए।

इंद्रनील ने कहा, “मैं छोटा सा किरदार होने के बावजूद भी मना नहीं कर पाया। यह हालांकि, कहानी का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

इंद्रनील को टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर आने वाले शो में कमांडो की भूमिका में देखा जाएगा। उनका कहना है कि इस शो में आने वाले किसी भी कलाकार के साथ उन्होंने पहले काम नहीं किया है और इसीलिए, यह उनके लिए एक अलग अनुभव होगा।

इंद्रनील ने अपने इस किरदार के बारे में अपनी पत्नी और अभिनेत्री बरखा बिष्ट के साथ भी चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493