ओबामा ने आर्कटिक, अटलांटिक में तेल, गैस अन्वेषण पर रोक लगाई

अगले महीने राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे ओबामा के इस कदम को पर्यावरण की सुरक्षा करने संबंधी विरासत को बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति ने ‘आउटर कांटिनेन्टल शेल्फ लैंड्स एक्ट’ के तहत मिलने वाले अधिकारों का इस्तेमाल किया है जो राष्ट्रपति को तेल और गैस के अन्वेषण के लिए पट्टे पर दिए गए क्षेत्रों में अन्वेषण रद्द करने की अनुमति देता है। ओबामा ने पूरे अमेरिका के चुकची सागर और आर्कटिक महासागर के अंतर्गत आने वाले विशाल अमेरिकी ब्यूफोर्ट सागर और अटलांटिक महासागर की 31 घाटियों की उत्खनन व अन्वेषण से रक्षा की है।

ओबामा का मानना है कि बड़े पैमाने पर ऐसे क्षेत्रों में तेल और गैस के पूरी तरह से उत्पादन के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित होने में दशकों लग जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493