बेकहम की नववर्ष पार्टी में गाएंगी मेल सी

लंदन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका मेल सी स्टार जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम की नववर्ष की पार्टी में प्रस्तुति देंगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि बेकहम दंपति ने बैंड स्पाइस गर्ल्स में विक्टोरिया की पूर्व साथी को मालदीव में उनके और उनके दोस्तों गॉर्डन और टाना रामसे के मनोरंजन के लिए चुना है।

सूत्र ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “विक्टोरिया ने पूरी यात्रा की तैयारी की है। उन्होंने दोनों परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था की है और मेल को वहां प्रस्तुति देने को कहा है।”

मेल सी और विक्टोरिया ने स्पाइस गर्ल्स में एमा बंटन, गेरी हॉर्नर और मेल सी के साथ फिर से साथ आने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है, जिसके बाद दोनों की करीबी और बढ़ गई है।

सूत्र ने कहा, “वे हमेशा से अच्छी दोस्त रही हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में स्पाइस गर्ल्स को लेकर अपने एकमत के कारण उनकी करीबी और बढ़ गई है।”

सूत्र ने कहा, “मेल इस प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं करेंगी क्योंकि यह प्रस्तुति बेहद खास होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493