सूर्या की ‘एस 3’ 26 जनवरी को रिलीज होगी

चेन्नई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। सूर्या की तमिल फिल्म ‘एस 3’ आखिरकार दुनियाभर में 26 जनवरी, 2017 को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है। फिल्म की रिलीज कई बार स्थगित हो चुकी है।

निर्माताओं ने एक आधिकारिक पोस्टर के माध्यम से रिलीज की तारीख की घोषणा की है।

हरि द्वारा निर्देशित फिल्म में सूर्या दुरई सिंघम के रूप में खाकी वर्दी पहने दिखेंगे। वह फिल्म में एक नए अंदाज में दिखेंगे।

फिल्म के बारे में सूर्या ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म में मेरी भूमिका एक आक्रामक व्यक्ति की है। वह भावुक भी है। यह एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो तमिलनाडु और आंध्र में ए.जी रामचंद्रन और एन.टी रामाराव के समय में हुई। इसे पटकथा के रूप में लाया गया है।”

यह पूछे जाने पर कि समय के साथ उनकी भूमिका में कोई बदलाव आया है? इस पर उन्होंने कहा, “पहले भाग से फ्रेंचाइजी को मारधाड़ और पारिवारिक ड्रामा के लिए जाना गया। ‘एस 3’ में भी मेरी भूमिका पारिवारिक जीवन पर आधारित है।

फिल्म में अनुष्का शेट्टी, श्रुति हासन और अनूप सिंह ठाकुर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फेंचाइजी के अंतिम सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह कारकों पर निर्भर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493