इंडोनेशिया में बाढ़ से 10,000 विस्थापित

जर्काता, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिमी नुसा टेंगारा प्रांत में आई भारी बाढ़ के कारण एक लाख से भी अधिक लोगों विस्थापित हो गए हैं। बाढ़ के कारण एक प्रमुख हवाईअड्डे को भी बंद करना पड़ा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो ने बताया कि बाढ़ के कारण करीब 20,000 घर, 60 से भी अधिक स्वास्थ्य केंद्र और दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ के कारण संचार और बिजली की आपूर्ति भी बंद हो गई है, जिसके कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ है।

सुतोपो ने कहा कि चार जनवरी तक 14 दिनों के लिए आपातकालीन स्थिति घोषित की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है और इसके कारण प्रभावित हुए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

प्रवक्ता ने कहा कि सैनिक, पुलिस और आपदा एजेंसी कार्यालय के बचावकर्मी आपातकालीन राहत अभियान में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493