जलवायु वैज्ञानिक पियर्स सेलर्स का निधन

लंदन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में जन्मे अंतरिक्ष यात्री पियर्स सेलर्स का अग्नाशय के कैंसर के ेकारण 61 साल की आयु में निधन हो गया।

जलवायु वैज्ञानिक व नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री सेलर्स ने जीवन के आखिरी कुछ सालों में पृथ्वी की कमजोरियों पर कई टिप्पणियां कर प्रसिद्धि पाई थी।

बीबीसी के मुताबिक, ब्रिटेन में जन्मे अंतरिक्ष वैज्ञानिक 2002 से 2010 के बीच तीन बार शटल मिशन के तहत अंतरिक्ष की उड़ान भर चुके हैं। शुक्रवार को टेक्सास के ह्यूस्टन में उनका निधन हो गया।

सेलर्स ने जलवायु परिवर्तन के संबध में अभिनेता लियोनादरे दि कैप्रियो के वृत्तचित्र में अपनी राय जाहिर की थी।

उन्होंने डिकैप्रियो से कहा था कि पृथ्वी का वायुमंडल प्याज के छोटे-छोटे प्याज के पतले परत जैसा है। अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए इस ग्रह के नाजुकपन को समग्र रूप से समझने में मदद मिल सकती है।

नासा के प्रशासक चार्ल्स बोल्डेन ने सेलर्स को जनता का सेवक बताया जो नासा, राष्ट्र और दुनिया के प्रति समर्पित थे।

ब्रिटेन में ईस्ट ससेक्स के क्रोबरो में जन्मे सेलर्स ने वैज्ञानिक के रूप में 1992 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़े थे। 1996 में वह अंतरिक्ष यात्री कोर में शामिल हो गए।

नासा ने कहा कि सेलर्स के 2015 में अग्नाशय कैंसर से पीड़ित होने का पता चला।

नासा के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के योग्य होने के कारण वह 1991 में अमेरिकी नागरिक बन गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493