नागार्जुन के ‘ओम नमो वेंकटेसाय’ का टीजर रिलीज

चेन्न्ई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन की आगामी धार्मिक तेलुगू फिल्म ‘ओम नमो वेंकटेसाय’ का पहला टीजर शनिवार को रिलीज किया गया।

फिल्म में नागार्जुन बाबा हाथीराम की भूमिका में हैं, जो 18वीं सदी में भगवान वेंकटेश्वर के प्रबल भक्त थे।

एक मिनट का यह टीजर नागार्जुन के चरित्र की झलक देता है।

इस फिल्म का निर्देशन के. राघवेंद्र राव ने किया है। ‘अन्नामाया’, ‘oी रामादासु’ और ‘शिरडी साई’ के बाद नागार्जुन के साथ राघवेंद्र की यह चौथी फिल्म है।

इस फिल्म से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में सौरभ राज जैन भी अपनी शुरुआत कर रहे हैं। वह इस फिल्म में भगवान वेंकटेश्वर की भूमिका में हैं।

इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, प्रज्ञा जैसवाल, जगपति बाबू और विमला रमन मुख्य भूमिकाओं में हैं। एम.एम. कीरवानी ने फिल्म का संगीत दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493