पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में ‘क्रिसमस मास’ मनाया

वेटिकन सिटी, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने शनिवार देर रात भारी सुरक्षा के बीच वेटिकन में क्रिसमस ईव मास मनाया।

क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर क्रिसमस मास मनाया जाता है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस मास को ईसा मसीह के जन्म का उत्सव के रुप में मनाया जाता है जो पोप के लिए क्रिसमस सीजन का पहला सबसे बड़ा आयोजन है।

इस दौरान पोप ने कहा कि क्रिसमस को अब भौतिकवाद ने घेर लिया है लेकिन इसमें अब अधिक विनम्रता की जरूरत है।

इस पूरे साल पोप ने शरणार्थियों के प्रति करुणा का भाव दर्शाने का आग्रह किया। उन्होंने ईसाइयों से यह याद रखने को कहा कि ईसा मसीह खुद भी एक प्रवासी थे।

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस ने शरणार्थी बच्चों के साथ हो रहे अत्याचारों की निंदा भी की।

उन्होंने अलेप्पो जैसे सीरियाई शहरों में भूख, खतरनाक प्रवासी मार्गो और बमबारी का सामना कर रहे बच्चों का उल्लेख किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493