डीजे खालिद को दाढ़ी चमकाने के लिए क्रीम चाहिए

लॉस एंजेलिस, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। रिकॉर्ड प्रोड्यूसर डीजे खालिद अपनी दाढ़ी की चमक के लिए क्रीम चाहते हैं और अगर वह प्रोडक्ट उन्हें पसंद आया तो वह खुशी से उसका प्रचार भी करेंगे।

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के बारे में खालिद ने कहा, “दाढ़ी रखने के बाद मुझे अब तक इस तरह का क्रीम नहीं मिला है। मेरे दोस्तों ने कहा कि अपनी दाढ़ी के लिए तुम इस तरह का क्रीम ले सकते हो, जैसे कोकोआ बटर।”

वेबसाइट पीपुल डॉट को डॉट कॉम के मुताबिक, “खालिद ने कहा कि अगर उन्हें इस तरह का प्रोडक्ट मिलता है तो वह खुशी से उसका प्रतिनिधित्व करेंगे।”

उन्होंने कहा, “क्योंकि लंबे समय से मुझे दाढ़ी है और अगर कोई अच्छी क्रीम मिली तो मैं उसका इस्तेमाल करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493