रूस का सैन्य विमान लापता

मॉस्को, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के रक्षा मंत्रालय का विमान लापता बताया जा रहा है। यह विमान सोच्ची से उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया।

इस विमान में 91 लोग सवार हैं।

आपातकाल मंत्रालय के सूत्र ने स्पूतनिक को बताया कि टीयू-154 विमान नागरिक विमान नहीं है और यह सीरिया के बंदरगाह शहर लटाकिया जा रहा था।

उन्होंने कहा, “जेट विमान उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट तक रडार से गायब हो गया था। इसने सोच्ची से सुबह 5.20 बजे उड़ान भरी थी।”

सूत्र के मुताबिक, विमान में सवार लोगों में पत्रकार, सैन्यकर्मी, संगीतकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493