फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए मैक्रन पहली पसंद

पेरिस, 25 दिसंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फ्रांस के अधिकतर लोग पूर्व आर्थिक मामलों के मंत्री एम्मैनुएल मैक्रन को 2017 के राष्ट्रपति पद के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार मान रहे हैं।

पेरिस, 25 दिसंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फ्रांस के अधिकतर लोग पूर्व आर्थिक मामलों के मंत्री एम्मैनुएल मैक्रन को 2017 के राष्ट्रपति पद के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार मान रहे हैं।

ओडोक्सा सर्वेक्षण में 1,015 उत्तरदाताओं में से 55 प्रतिशत ने मैक्रन को पसंद किया है। यह सर्वेक्षण शुक्रवार को जारी किया गया।

हालांकि, 39 प्रतिशत लोगों ने कंजरवेटिव पार्टी के फ्रांकोइस फिलन को एक अच्छा राष्ट्रपति बताया है जबकि बाकी लोगों ने कोई निर्णय ही नहीं लगाया।

मैक्रन ने खुद को अधिक रोजगार व नौकरियां उपलब्ध कराने वाले उम्मीदवार के रूप में पेश किया है जो फ्रांस को 21वीं सदी में ले जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493