पवन की ‘कटामारायुडू’ उगादि पर रिलीज होगी

चेन्नई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। पवन कल्याण अभिनीत तमिल फिल्म ‘वीरम’ का आगामी तेलुगू रीमेक ‘कटामारायुडू’ अगले साल मार्च में उगादि त्योहार पर रिलीज होगा।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, निर्माताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म की शूटिंग फरवरी 2017 में पूरी होगी और यह मार्च में उगादि पर रिलीज हो रही है।

डॉली द्वारा निर्देशित फिल्म में श्रुति हासन, शिव बालाजी, अजय, कमल कमाराजू और चैतन्य कृष्णा प्रमुख भूमिका में हैं।

हाल ही में फिल्म का शेड्यूल पोलाची (तमिलनाडू) में पूरा किया गया।

बयान के मुताबिक, “यह शेड्यूल पवन और श्रुति पर फिल्माया गया था।”

इसमें पवन और श्रुति प्रमुख भूमिका में है। वह ‘गब्बर सिंह’ के बाद दोबारा एकजुट हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493