असम के बारे में लोगों को कम जानकारी : प्रियंका चोपड़ा

गुवाहाटी, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि असम के बारे में बड़े पैमाने पर लोगों को कम जानकारी है। उन्हें उम्मीद है कि असम के बारे में पर्याप्त जानकारी लोगों को दिए जाने के बाद इसमें सुधार आएगा।

प्रियंका ने असम पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर घोषित किए जने के बाद शनिवार को यह बात कही।

प्रियंका ने कहा, “मुझे लगता है यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है, जिससे अभी तक भारत के लोग अनजान हैं। उम्मीद है कि मैं असम की खूबसूरती और संस्कृति को विश्व पटल पर रख पाऊंगी।”

प्रियंका ने कहा, “मैं सोचती हूं कि भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर पेश करने के लिए असम के पास क्या है। मैंने इस पर टीम के साथ मिलकर काफी विचार-विमर्श किया और अब मैं असम को न केवल भारत बल्कि विश्व पटल पर ले जाने के बारे में सोच रही हूं। मैं असम पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493