चीन के नौसेना बेड़े ने किया अभ्यास

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, इस बेड़े में विमान वाहक लिओनिंग और कई विध्वंसक व युद्धपोत रहे।

इन गतिविधियों में कई जे-15 वाहक लड़ाकू जेट विमानों और हेलीकाप्टरों को शामिल किया गया था।

पीले सागर में लियोनिंग के कई जे-15 लड़ाकू विमानों ने हवा में ईंधन भरने और हवाई टकराव जैसे कई कार्यो का अभ्यास किया।

इस अभ्यास का निर्देशन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के नौसेना कमांडर वू शेंगली ने किया था।

यह प्रशिक्षण विभिन्न जहाजों के बीच तालमेल को मजबूती और समग्र क्षमता परिष्कृत करने के तहत किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493