क्रिसमस पर फिल्मी हस्तियों ने प्रश्ांसकों को दीं शुभकामनाएं

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और करन जौहर जैसी फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को क्रिसमस और नए साल के मौके पर शुभकामनाएं दीं और खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की।

फिल्मी हस्तियों ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए ये ट्वीट किए हैं :

अमिताभ बच्चन : “क्रिसमस की शुभकामनाएं, नया साल 2017 समृद्धि लाए।”

ऋषि कपूर : “इस सीजन के लिए शुभकामनाएं। सबको शांति और प्यार।”

अनुपम खेर : “लंदन की सड़कों से हिंदुस्तानी फिल्मी गाने की धुन पर, आप सबको..मेरी क्रिसमस।”

करन जौहर : “क्रिसमस की शुभकामनाएं। सबकी छुट्टियां अच्छी बीतें। सबको प्यार।”

मनोज बाजपेयी : “आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं।”

अशोक पंडित : “सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं। आप सब स्वस्थ, धनवान और खुश रहें।”

डायना पेंटी : “आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं।”

राकुल प्रीत : “आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं। अपने सांता खुद बनें। कड़ी मेहनत करें और अपने सपनों को सच कर दिखाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493