दक्षिण कोरिया में 2.5 करोड़ पक्षियों का खात्मा

सियोल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि देश में शरद ऋतु में 2.5 करोड़ पक्षियों को मार दिया गया है। बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए आने वाले दिनों में और 30 लाख पक्षियों को खत्म करने की उनकी योजना है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य एच5एन6 वायरस को फैलने से रोकना है। प्रवासी पक्षियों के देश के दक्षिणी भाग हेनाम में आने से गत 16 नवम्बर को इस वायरस का पता लगा था और अब यह वायरस देश के अन्य भागों में फैल गया है।

कृषि, खाद्य और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के ली योन- जिन के अनुसार, देश में करीब 15 प्रतिशत मुर्गियों को मार दिया गया है।

हाल के वर्षो में देश में साल 2014 में सर्वाधिक बर्ड फ्लू फैला था जिसके कारण 1.40 करोड़ मुर्गियों का खात्मा किया गया था। इस वजह से मुर्गी पालन क्षेत्र को भारी घाटा हुआ था।

साल 2015 के अंत में दक्षिण कोरिया के पास 87 लाख बत्तख और 1.55 करोड़ मुर्गियां थीं।

बर्ड फ्लू को लेकर जापान में भी अधिकतम सतर्कता बरती जा रही है। वहां 5 लाख से अधिक बत्तखों और मुर्गियों का खात्मा किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493