जियो फिल्मफेयर अवार्ड शो की मेजबानी करेंगे शाहरुख, करण

मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्मकार करण जौहर एक साथ 62वें जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2017 की मेजबानी करेंगे। यह हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाला एक मंच है।

पुरस्कार समारोह यहां वर्ली में एनएससीआई डोम में 14 जनवरी, 2017 को आयोजित होगा। शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई है। इसमें फिल्मफेयर संपादक जितेश पिल्लई संपादक, करण और अभिनेत्री आलिया भट्ट जैसे सितारे भाग लेंगे।

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं खुश हूं कि फिल्मफेयर और जियो एक दूसरे के साथ हैं। सचमुच हमारी भागीदारी विजेताओं के साथ है। जियो द्वारा संचालियाा प्लेटफार्म अनूठे तरीके से दर्शकों को दिखाया जाएगा।”

इस साल जियो फिल्मफेयर शॉर्ट अवार्ड भी लांच किया गया है। इस खंड के विजेताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493