तिआनजिन मिडफील्डर जेडसन के साथ करार के करीब क्रुजेरियो

रियो डी जनेरियो, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी-ए फुटबाल क्लब क्रुजेरियो ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर जेडसन के साथ करार के करीब हैं।

जेडसन वर्तमान में तिआनजिन कुआनजियान के लिए खेलते हैं।

‘वाइडस्प्रेड’ मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, क्रुजेरियो क्लब के अध्यक्ष गिल्वान तावारेस ने कहा कि क्लब ने मौखिक तौर पर एक शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी के साथ करार किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह 33 वर्षीय पूर्व कोरिंथियंस खिलाड़ी जेडसन हैं।

तावारेस ने संवाददाताओं को दिए बयान में कहा, “हम कम से कम एक खिलाड़ी पर नजर बनाए हुए हैं और वह किसी भी समय क्लब में शामिल हो सकता है। हम अंतिम पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जेडसन इस साल जनवरी में तिआनजिन क्लब में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493