मेरी शादी टूटी नहीं है : किम कर्दाशियां

लॉस एंजेलिस, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने रैपर कान्ये वेस्ट के साथ अपनी शादी टूटने की अफवाहों को खारिज किया है।

वेबसाइट डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, किम ने कान्ये को उसकी मां क्रिस जेनर द्वारा दिए गए क्रिसमस पार्टी से दूर रहने के लिए कहा था। क्रिसमस पार्टी में वह अपने बहनों के साथ, शादी की अंगूठी के बिना शामिल हुई थी।

किम के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, “यह खबर गलत है। क्रिसमस पार्टी में कान्ये भी शामिल हुए थे।”

वहीं एक सूत्र ने द सन न्यूज पेपर से दावा करते हुए कहा, “दोनों हमेशा पार्टियों में एक साथ नजर आए हैं, इसके बावजूद क्रिसमस पार्टी में उन्होंने साथ जाने से मना कर दिया। कान्ये अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने चले गए जबकि किम ने अपनी बहनों के साथ क्रिसमस मनाया।”

सूत्र ने कहा, “शुक्रवार को दोनों बेटी नर्थ के साथ ‘द नटक्रैकर’ देखने गए, लेकिन मुश्किल से दोनों ने एक-दूसरे से बात की। दोनों के बीच तनाव साफ नजर आ रहा था।”

दोनों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लॉस एंजेलिस में बैलेट कंपनी के ‘द नटक्रैकर’ प्रदर्शन के दौरान देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493